फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three arrested, including the elder brother, in farmer murder case.

Amethi News: किसान हत्याकांड में बड़े भाई समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including the elder brother, in farmer murder case.
मुसाफिरखाना थाने में पकड़े गए हत्या के आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
मुसाफिरखाना। पूरे भद्दौर गांव में किसान रामकरन उर्फ फज्जल (55) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़े भाई गयाप्रसाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास गयाप्रसाद, दीपक चौहान और विरई उर्फ तेजवीर सरोज को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार गयाप्रसाद ने हत्या करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चाकू और टूटा हॉकी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना जारी है। एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि रविवार को विवादित खेत में धान की रोपाई के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी रात घर लौटते समय रामकरन पर धारदार हथियार और हाकी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव देख रो पड़े परिजन
पोस्टमार्टम के बाद रामकरन का शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। पत्नी राजपती शव से लिपटकर बार-बार बेसुध हो गईं। पुत्र सोम पिता को अंतिम बार देखकर फूट-फूटकर रो पड़ा। बेटियां मीना, शीला, अंतिमा, रीना और सीमा का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed