फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three arrested including stolen electronic equipment worth Rs 20 lakh

Amethi News: 20 लाख रुपये के चोरी के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including stolen electronic equipment worth Rs 20 lakh
जगदीशपुर (अमेठी)। वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने 20 लाख रुपये के चोरी के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुल्तानुपर व अयोध्या में चोरी किए गए उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जामो हाइवे चौराहे के पास एक पिकअप को रोककर कागज मांगा गया। गाड़ी में मौजूद मोहम्मद शादाब निवासी धमऊ थाना खुटहन जनपद जौनपुर, प्रमोद कुमार उर्फ कन्हैया वर्मा निवासी बनगबाडीह गोविन्दपुर थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर व नागेन्द्र उर्फ राजेन्द्र निवासी पिपरील थाना सरपताह जनपद जौनपुर कोई कागज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके बाद पूछताछ की गई तो कई खुलासे हुए। पिकअप की तलाशी के साथ ही अन्य स्थानों से करीब 20 लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक चोरी गए उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने दावा किया बीकापुर अयोध्या, जयसिंहपुर, मोतीगरपुर, लम्भुआ सुल्तानपुर सहित अन्य स्थानों पर हुई चोरी का राजफाश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed