{"_id":"68278ea286bc4cdbf10b927a","slug":"those-who-have-changed-sides-will-not-be-able-to-win-again-akhilesh-amethi-news-c-96-1-gon1004-140535-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन लोगों ने पाला बदला है, वह फिर नहीं जीत पाएंगे : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन लोगों ने पाला बदला है, वह फिर नहीं जीत पाएंगे : अखिलेश
Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में फल की दुकान पर नारियल पानी पीते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। सोशल मीडिया
अमेठी सिटी। जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पाला बदलने वालों को आड़े हाथ लिया है। सोशल मीडिया में लिखा है कि अमेठी के जिन लोगों ने पाला बदला है, वह फिर कभी जीत नहीं पाएंगे।
जिले के जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में बृहस्पतिवार को पहुंचे सीएम ने मीडिया से बात करने के बाद अपना बयान फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया है। सड़क किनारे ठेले पर नारियल पानी पीते हुए फोटो पोस्ट कर फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा।
वहीं, भाजपा को घेरते हुए लिखा है कि निवेशकों से भाजपाई एजेंट एडवांस में कमीशन मांग रहे हैं। अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अमेठी में भाजपा गुमशुदा हो गई है, सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह व महराजी प्रजापति के बारे में लिखा है कि अमेठी के जिन लोगों ने पाला बदला है, वह तीन वजहों से फिर कभी जीत नहीं पाएंगे। कहा कि वह उस दल में गए हैं, जो खुद के लोगों का सगा नहीं है। भाजपा चित्रजीवी है, बात यह नहीं होनी चाहिए कि फिर कभी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे, बल्कि जनता को यह भरोसा मिलना चाहिए कि फिर कभी हमला नहीं होगा।
विज्ञापन
विधायक ने किया पलटवार
सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जहां राम व राष्ट्र का मामला आएगा, वह वह हमेशा बागी रहेंगे। रामचरितमानस फड़वाने व जलवाने वालों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। 11 थानों में झगड़ा हो और उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष फोन नहीं कर पाए, अपने ही दायित्वों के निर्वहन के विषय में आदमी को सोचना चाहिए।