{"_id":"600873c38ebc3e2e53620d22","slug":"there-will-be-various-programs-on-national-voters-day-in-the-district-amethi-news-lko560889459","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस विविध कार्यक्रम होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस विविध कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी।
इस संबंध में शासन का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि शासन से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के संबंध में निर्देश मिला है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान कार्यक्रम में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई जाएगी। बताया सोमवार को मतदाताओं की जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कहा, लोगों को अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन गतिविधियों में हिस्सा लेने की शपथ दिलाने के साथ ही नए मतदाताओं को अपना वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, गीत, पोस्टर, स्लोगन, निबंध, वादविवाद, फोटोग्राफी, कार्टून, ग्रीटिंग कार्ड, हैंड राइटिंग, प्लेज राइटिंग प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन होगा। साथ ही सभी विभाग अपने कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेंगे।