{"_id":"6797db2f405299a669056cce","slug":"there-were-not-enough-flowers-for-the-pyre-amethi-news-c-96-1-ame1002-133802-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फूल कम पड़ गए थे चिता के लिए....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फूल कम पड़ गए थे चिता के लिए....
Tue, 28 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान की ओर से रविवार को ताला के मुकुटनाथ धाम परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री अर्चना ओजस्वी की वाणी वंदना से हुई। मुख्य अतिथि साहित्यकार पुरुषोत्तम तिवारी साहित्यार्थी रहे। उन्होंने अपनी प्रेरणादायक रचना सतत चल रहा धरती पर देव-असुर संग्राम, बनना होगा कृष्ण किसी को और किसी को राम प्रस्तुत की।
नरेंद्र शुक्ल ने पढ़ा मैं भारत हूं, आए दिन की घटनाओं से मत पूछो कितना आहत हूं...। राजेंद्र शुक्ल अमरेश ने पढ़ा, लाज अमरेश लुटती हो यदि कहीं, द्रोपदी के लिए कृष्ण बन जाइए...। समीर मिश्र ने पढ़ा, आंखों में आंसू, कंधों पर अर्थी रही, फूल कम पड़ गए थे चिता के लिए...।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि गद्य के बिना पद्य को समझना असंभव है। वर्तमान समय में कबीर, सूर, तुलसी, पंत, निराला और मुंशी प्रेमचंद जैसे महान साहित्यकारों की रचनाओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र पांडेय, श्रीनाथ मौर्य सरस, कुंजबिहारी मौर्य, सुनीता श्रीवास्तव, रामबदन शुक्ल पथिक, बालकृष्ण शुक्ल, चंद्र प्रकाश पांडेय मंजुल, सुधीर रंजन द्विवेदी, सब्बीर अहमद सूरी, जगदंबा तिवारी मधुर, तेजभान सिंह, एसपी मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय, जटाशंकर शुक्ल, शिवकुमार शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, कैलाश नाथ शर्मा, डॉ. अभिमन्यु कुमार पांडेय, प्रधान मनोज शुक्ल आदि मौजूद रहे।