फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was a jam in the town, people were troubled

Amethi News: कस्बे में लगा जाम, लोग परेशान

Sat, 24 May 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There was a jam in the town, people were troubled
जगदीशपुर (अमेठी)। कस्बे में जाम लगना आम बात हो गई है। शुक्रवार को कस्बे में जाम की समस्या सुबह से ही बनी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी से कस्बे में आए दिन जाम लगा रहता है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जाम की वजह से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। फुटपाथ पर फिर से अतिक्रमण हो जाने व टेंपो, मैजिक आदि के बेतरतीब खड़े होने और दुकानों व बस अड्डे के सामने वाहन खड़े कर सवारियां भरने की होड़ में जाम लगता रहा। बस अड्डे पर रोडवेज की खड़ी बसें भी जाम का बड़ा कारण बनीं।
विज्ञापन



दूसरी तरफ लखनऊ वाराणसी हाईवे पर स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के कमरौली थाने के पास स्थित कमरौली रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से राहगीर परेशान दिखे। रास्ते से गुजर रहे राहगीर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉ. आनंद ओझा ने कमरौली जाम की फोटो शेयर करते हुए नाराजगी जताई है। बताया कि यात्री टोल भी दें और समस्या भी झेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजाना लगने वाले भीषण जाम को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय प्रशासन के रवैये को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। कहा कि रोड पर लगातार हो रहा अतिक्रमण और शहर में निजी और सरकारी वाहनों की मनमानी पर रोक लगनी चाहिए। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed