फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There should be no negligence in the treatment of newborns and pregnant women: Commission

नवजात व प्रसूताओं के उपचार में न हो लापरवाही : आयोग

Thu, 29 Aug 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
There should be no negligence in the treatment of newborns and pregnant women: Commission
संवाद न्यूज एजेंसी अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल का बुधवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीकू और एमएनसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ ओपीडी की सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमएस को समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अशोक कुमार यादव बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में पीकू वार्ड व एमएनसीयू वार्ड के साथ ही उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती नवजात शिशुओं के परिजनों और अन्य वार्ड के मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपचार से जुड़ी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर के साथ असैदापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियों को साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए। बच्चों से बात कर उनकी शिक्षा और पोषाहार से जुड़ी जानकारी ली। पीकू वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। वार्ड कोविड के समय शुरू किया गया था। इस वार्ड में सभी सुविधाएं बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed