फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is not a single roadways bus on the Gauriganj-Atheha route

Amethi News: गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर एक भी रोडवेज बस नहीं

Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There is not a single roadways bus on the Gauriganj-Atheha route
अमेठी ​स्थित परिवहन निगम के स्टॉप पर खड़ी बसें। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज से सटे प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर ब्लॉक स्थित घुश्मेश्वरनाथ मंदिर प्रतिदिन अमेठी जिले से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। सांगीपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की रिश्तेदारी भी है। बावजूद इसके, गौरीगंज-अठेहा-सांगीपुर मार्ग पर रोडवेज की एक भी बस संचालित नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गौरीगंज से सांगीपुर जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा न होने के चलते यात्रियों को निजी या प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यही हाल प्रतापगढ़ मुख्यालय की ओर जाने वालों का भी है जहां जाने के लिए ट्रेनें ही एकमात्र विकल्प हैं।
विज्ञापन


अंतू, जगेसरगंज व चिलबिला जैसे स्थानों की यात्रा भी लोगों को निजी साधनों से करनी पड़ती है जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। गौरीगंज कटरालालगंंज निवासी धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि अठेहा मार्ग पर आज तक परिवहन निगम की बस का संचालन नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल शुक्ल ने कहा कि अठेहा मंडी से लोग दाल व मोटे अनाज की खरीदारी करने जाते हैं लेकिन परिवहन की सुविधा न होने से निजी य प्राइवेट वाहन से जाना पड़ता है। मनोराम सिंह ने बताया कि यह मार्ग धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बस सेवा शुरू होने से आमजन को राहत मिलेगी।



मांग और सवारियों के आधार पर शुरू होगा बस का संचालन
परिवहन निगम के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि चालकों की कमी के कारण कुछ मार्गों पर बसों का संचालन रुका हुआ है। जल्द ही डिपो को चालक मिलने की संभावना है। गौरीगंज-अठेहा-सांगीपुर मार्ग पर लोगों की मांग और सवारियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed