{"_id":"65303823b68527b1dc02e4a8","slug":"there-is-no-water-in-khairana-minor-how-to-irrigate-amethi-news-c-96-1-ame1003-7240-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खैराना माइनर में नहीं आता पानी, कैसे करें सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खैराना माइनर में नहीं आता पानी, कैसे करें सिंचाई
Thu, 19 Oct 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बहादुरपुर ब्लाॅक परिसर में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन डीडीओ तेजभान सिंह की अगुवाई में हुआ। कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों ने योजनाएं व खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी दी। दिवस में किसानों ने अफसरों को पीड़ा सुनाई तो अफसर भी जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान किसानों ने नहरों में पानी, धान खरीद, छुट्टा पशु, बिजली की समस्याएं मुख्य रूप से उठाई।
खैराना गांव से आए किसान विमल कुमार ने कहा कि साहब सिंचाई के लिए माइनर है लेकिन उसमें पानी नहीं आता। फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत होती है। डीडीओ ने सिंचाई विभाग के अफसर को पूरे प्रकरण की जांच माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने का प्रबंध करते हुए रिपोर्ट देने को कहा। पीढ़ी निवासी किसान उमाशंकर ने तहसील संपर्क मार्ग के जर्जर होने का मुद्दा उठाया। किसान संजय बाबा ने कहा कि साहब इफको सेंटर पर खाद लेने में बहुत परेशानी होती है। टोकन सिस्टम से बिक्री की व्यवस्था बनाई जाए या फिर अतिरिक्त काउंटर खोले जाए।
किसान मकबूल अहमद ने धान खरीद केंद्र पर बोरे की कटौती मानक से अधिक करने का आरोप लगाते हुए पल्लेदारों पर पैसे की डिमांड करने की बात कही। कहा कि चहेतों किसानों के अनाज की तौल पहले कराई जाती है। डीडीओ ने विपणन विभाग के अफसर को जांच कराते हुए टोकन सिस्टम से नियमानुसार खरीद का प्रबंध करने का निर्देश दिए। किसान शारदा प्रसाद ने निराश्रित पशु से नष्ट हो रही फसल तो बिजली के तार ढीले से दुर्घटना होने की संभावना जाहिर करते हुए दुरुस्त कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके आनंद ने किसानों को रबी सीजन के फसलों की बोआई, बीजों की प्रजाति, खेत की तैयारी, बीज शोधन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। ऊसर जमीन में पैदा होने वाली सरसों की प्रजातियों के बारे में बताया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, एडीओ हरिओम मिश्रा, एक्सईएन नलकूप राजेश यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, एआर कोआपरेटिव मित्रसेन वर्मा, उद्यान अधिकारी संजय यादव, एसडीओ बिजली आदि मौजूद रहे।