फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is no fertilizer at the cooperative societies

Amethi News: सहकारी समितियों पर नहीं है खाद

Fri, 22 Aug 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
There is no fertilizer at the cooperative societies
 गौरीगंज इफको सेंटर पर लगी किसानों की भीड़। -संवाद
अमेठी सिटी। सीजन में यूरिया की किल्लत के बीच किसान भटक रहे हैं। इफको सेंटर व समितियां यूरिया से खाली हैं। बड़े सेंटरों पर 600 बोरी यूरिया एक दिन में बिक रही है, फिर भी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। रायबरेली में मिली रैक से अब तक मात्र 15 समितियों में यूरिया पहुंच पाई है।
विज्ञापन



इस समय यूरिया की मांग ज्यादा है। संग्रामपुर, अमेठी, भादर, टीकरमाफी, भेटुआ, जायस आदि क्षेत्र में इफको सेंटर और समितियों में यूरिया नहीं है। इसके अलावा निजी दुकानों पर भी यूरिया नदारद है। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें कई किलोमीटर दूर एक बोरी यूरिया के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। गौरीगंज इफको सेंटर पर बृहस्पतिवार को किसानों की लंबी कतार दिखी। सुबह 448 बोरी यूरिया ट्रक से पहुंची थी, जो तकरीबन खत्म होने वाली थी।
विज्ञापन



कर्मियों की मानें तो प्रतिदिन करीब 500 से 600 बोरी यूरिया की बिक्री हो रही है। इसके बावजूद कुछ किसानों को मायूस होना पड़ रहा है। माधोपुर सहकारी समिति पर सन्नाटा पसरा रहा। सचिव के मुताबिक गोदाम में मात्र पांच से छह बोरी यूरिया पड़ी है। यूरिया की मांग की गई है। देर शाम तक व शुक्रवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अमेठी के महमूदपुर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की कतार दिखी। टीकरमाफी निवासी करुणा यादव, लाल सिंह ने बताया कि टीकरमाफी स्थित साधन सहकारी समिति पर दो सप्ताह से यूरिया नहीं है। अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, यहां पर भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं है। रामतीरथ यादव ने बताया कि करौंदी साधन सहकारी समिति में एक माह से यूरिया नहीं है। सेंटर प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि खतौनी के आधार पर किसानों को यूरिया दी जा रही है। यूरिया की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed