फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is no facility for testing, medicine is given after seeing the symptoms

Amethi News: जांच की सुविधा नहीं, लक्षण देख दी दवा

Mon, 27 Nov 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
There is no facility for testing, medicine is given after seeing the symptoms
तिलोई (अमेठी)। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अलाईपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जांच की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। यही नहीं, चिकित्सक मौजूद नहीं थे। यहां पर लक्षण देखकर मरीजों को दवा दी गई।अलाईपुर पीएचसी में कुछ समय के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया, लेकिन उनके जाने के बाद कंपाउंडर आशीष मिश्रा ही मरीजों का उपचार करते नजर आए। ममता देवी ने बताया कि कई दिनों से मौसम बदलने के कारण बुखार से ग्रसित हैं। स्वास्थ्य मेले में बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंची, तो बिना किसी जांच और सुविधा के यहां पर लाल पीली गोलियां देकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

कल्लन भी सर्दी-जुकाम बुखार से पिछले कई दिनों से ग्रसित हैं। इनका कहना है कि स्वास्थ्य मेला में जांच करा कर दवा लेने की आस लेकर अस्पताल आए थे, लेकिन उचित इलाज नहीं मिला। रघुवर ने बताया कि पिछले 20 दिनों से बुखार से ग्रसित हैं। अस्पताल से दवा मिली थी, लेकिन अब तक बुखार उतरा नहीं है।
विज्ञापन

फुरसतगंज के जायस पीएचसी के स्वास्थ्य मेले में 105 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. इश्तियाक खान ने कहा कि सबसे अधिक चर्मरोग के मरीज आए हैं।


सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने हरदो पीएचसी में जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान होम्योपैथी मेडिकल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र यादव अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2756 मरीजों का हुआ उपचार
- जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2756 मरीजों का इलाज किया गया। 31 को रेफर किया गया। इसमें 314 बुखार, 244 चर्म रोग, डायबिटीज के 226 मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed