फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is no electricity for two days, 10 thousand consumers are troubled

Amethi News: दो दिन से बिजली गुल, 10 हजार उपभोक्ता परेशान

Sat, 30 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity for two days, 10 thousand consumers are troubled
मोहाना कस्बे में तारों को सही करता विद्युत कर्मी।
बाजार शुकुल। क्षेत्र के महोना विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दो दिन बीत जाने के बावजूद आपूर्ति बहाल न होने से महोना और आसपास के गांवों की करीब 10 हजार की आबादी परेशान है। लोगों ने बताया कि बिजली न होने से मोबाइल, पंखा और कूलर का इस्तेमाल असंभव हो गया है। भीषण गर्मी में दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और घरेलू कार्यों में भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीने के लिए पानी की कमी ने हालात और खराब कर दिए हैं। वसीम, अकरम, गुडडू, पप्पू और मुकेश ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज बिंद ने बताया कि महोना विद्युत उपकेंद्र की पुरानी जर्जर तारों को हटाकर नई केबल लाइन लगाई जा रही है। इसी कारण सप्लाई में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। उनका कहना है कि केबल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र सेमरौता का घेराव, ज्ञापन सौंपा
सिंहपुर। लंबे समय से लो वोल्टेज, जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सेमरौता का घेराव कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के गांव कोलवा मजरे पंहौना के दर्जनभर उपभोक्ताओं ने समस्याओं का ज्ञापन जेई अरविंद त्रिपाठी को देना चाहा, लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। उपभोक्ताओं ने बताया कि 100 से अधिक लोग प्रभावित हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर दूर और तार जर्जर होने के कारण कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या को झेल रहे हैं। शाम के समय बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और उमस भरी गर्मी में भी कठिनाई होती है। जेई के मना करने पर उपभोक्ताओं ने मोहनगंज स्थित अधिशासी अभियंता राकेश रोशन के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता ने समस्या का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed