{"_id":"6a3ecee8a52301e480065b5e","slug":"there-is-no-direct-roadways-service-from-gauriganj-to-pratapgarh-amethi-news-c-96-1-ame1002-169195-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गौरीगंज से प्रतापगढ़ के लिए सीधी रोडवेज सेवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गौरीगंज से प्रतापगढ़ के लिए सीधी रोडवेज सेवा नहीं
Sat, 27 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज बस स्टाप पर खड़ी परिवहन निगम की बस। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज से पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा नहीं होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को निजी वाहन या कई बार वाहन बदलकर सफर करना पड़ता है। इससे समय और किराये दोनों का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। लोगों ने इस मार्ग पर सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
गौरीगंज और प्रतापगढ़ के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। कर्मचारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ स्थित कार्यालय आने-जाने के लिए रोज निजी वाहन बदलना पड़ता है। छात्र आदित्य सिंह ने कहा कि कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतापगढ़ पहुंचने में परेशानी होती है।
व्यापारी लाल मोहम्मद ने बताया कि व्यापारिक कार्यों से नियमित आना-जाना रहता है, लेकिन सीधी बस नहीं होने से समय अधिक लगता है। प्रभा देवी ने बताया कि इलाज और पारिवारिक कार्यों से प्रतापगढ़ जाना पड़ता है। निजी वाहनों का किराया अधिक होने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। रोडवेज के डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि गौरीगंज-प्रतापगढ़ मार्ग पर यात्रियों की संख्या का सर्वे कराया जा रहा है। मांग और उपलब्ध संसाधनों का आकलन करने के बाद आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।