{"_id":"68e80d0bea53bce52c084a40","slug":"thengha-madauli-road-will-be-repaired-amethi-news-c-96-1-ame1002-150038-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा ठेंगहा-मड़ौली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा ठेंगहा-मड़ौली मार्ग
Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। ठेंगहा से मड़ौली मार्ग पर दो वर्षों से हो रही जलभराव और कीचड़ की समस्या से क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग इसी सप्ताह सड़क की मरम्मत शुरू कराएगा, जिसमें लगभग 22 लाख रुपये खर्च होंगे।
यह सड़क ठेंगहा हनुमान मंदिर से मड़ौली तक जाती है। करीब 30 हजार लोगों के दैनिक आवागमन का यह प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से नाली के गंदे पानी के जमाव की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
इस मार्ग से मनिकापुर, राजापुर, गुंगवाछ, बदलापुर, मिसरौली माफी, करौंदी, हथकिला, भरेथा, शिवपुर और तुलापुर सहित कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। गिट्टियों पर फिसलन और गंदगी के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की मरम्मत हो जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
समय से पूरा कराया जाएगा काम
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अमित पाठक ने बताया कि ठेंगहा-मड़ौली मार्ग की मरम्मत के लिए 22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। समय से कार्य से पूरा कराया जाएगा।