{"_id":"668c60110027b18fe50611c4","slug":"theft-revealed-within-24-hours-thief-along-with-stolen-jewelery-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-121708-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरी के जेवर सहित चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरी के जेवर सहित चोर गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के गूंजीपुर गांव में शनिवार रात हुई चोरी का खुलासा 24 घंटे में पुलिस ने कर दिया है। गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेवरात भी बरामद किए। सोमवार को एएसपी ने मामले का अनावरण करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी पर चार केस पहले से दर्ज हैं।
संग्रामपुर थाने के गूंजीपुर गांव निवासी राममिलन के मकान में शनिवार रात चोरी हो गई। रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने केस दर्ज करवाया। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह गांव में ही मिली। संदेह होने पर पुलिस ने गांव में तलाश शुरू की। इस दौरान नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी पहचान गांव के ही अंबुज सिंह के रूप हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अंबुज ने शनिवार रात पेड़ पर चढ़कर राममिलन के मकान में घुसने और चोरी करने की बात स्वीकार की। अंबुज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की आलमारी से जेवर व एक स्मार्ट व एक साधारण मोबाइल बरामद किया। सोमवार को एएसपी ने मामले का अनावरण करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संग्रामपुर थाने में अलग-अलग धाराओं में चार केस दर्ज हैं।