फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   theft from three residetial homes of district hospital

जिला अस्पताल के तीन आवासीय मकानों में चोरी

Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
theft from three residetial homes of district hospital
गिौरीगंज (अमेठी)। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने आवासीय कॉलोनी के तीन मकानों का ताला तोड़ अंदर पहुंचे चोरों ने नकद राशि के साथ कई कीमती सामान चोरी कर लिया। ड्यूटी से वापस आने के बाद मकान का ताला टूटा देख कर्मियों के होश उड़ गए। दिनदहाड़े आवासीय कॉलोनी में हुई चोरी की घटना से कर्मियों में हड़कंप मचा है। परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की से अन्य कर्मी भी दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मी पुराने सीएचसी के आवासीय भवन में निवास करते हैं। अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय हरिकेश, नर्स शैली राजपूत व एएनएम रेनू यादव बुधवार सुबह मकान में ताला बंद कर ड्यूटी पर गए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे तीनों कर्मचारी वापस लौटे तो आवास का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। मकान में प्रवेश करने पर देखा सभी सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

मकान में मौजूद नकद के साथ आभूषण, कपड़े व गृहस्थी के सामान गायब थे। हरिकेश ने बताया कि उनके मकान से चोर दो हजार रुपये नकद, एटीएम, गैस सिलेंडर व कपड़े आदि ले गए हैं। शैली ने बताया कि उनके आवास से पांच हजार रुपये नकद, पायल, कपड़े, सिलेंडर व बर्तन चोर उठा ले गए। आवासीय कॉलोनी में तीन मकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सार्वजनिक हुई तो कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed