{"_id":"6855afcf89c60a7bcc0204a5","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-142969-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पूरे नरसिंह निवासी दिलीप यादव (32) की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 18 जून को बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कादूनाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में हुआ था। इसके बाद दिलीप को सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दिलीप यादव की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता मनीराम अपने बेटे के सहारे जी रहे थे, जो अब हमेशा के लिए चला गया। पांच वर्षीय बेटा आदेश और तीन वर्षीय बेटी अलका अब पिता की छाया से वंचित हो गए। पत्नी जयकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।