फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The weather took a turn, clouds remained throughout the day, fog increased the cold

Amethi News: मौसम ने ली करवट, दिनभर छाए रहे बादल, कोहरे ने बढ़ाई ठंड

Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, clouds remained throughout the day, fog increased the cold
अमेठी सिटी। मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। शनिवार को बूंदाबांदी के बाद रविवार को आसमान कोहरे की आगोश में रहा। कोहरा छंटने के बाद भी धुंध छाई रही। तेज बर्फीली हवाएं लोगों को कंपाती रहीं।
विज्ञापन



जिले में रविवार की सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर तक कोहरा छंट गया, लेकिन बादलों की लुका-छिपी चलती रही। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। रविवार का अवकाश होने के कारण बच्चों संग बुजुर्ग भी घरों में कैद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान बाहर निकलने वाले लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलीं। आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान : सीएचसी गौरीगंज अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने कहा कि मौसम में आए बदलाव से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहना चाहिए। इस मौसम में सर्दी, खांसी, सांस, जुकाम, गले में खराश के अलावा निमोनिया की शिकायत हो सकती है। इसलिए बच्चों व बुजुर्गों को घर के अंदर गर्म कपड़ों में या रजाई में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed