फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The wall collapsed due to heavy storm and rain, an old woman died

Amethi News: तेज आंधी और बारिश में गिरी दीवार, वृद्धा की माैत

Fri, 23 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The wall collapsed due to heavy storm and rain, an old woman died
 शिवरतनगंज क्षेत्र के मैंझार गांव में गिरा दीवार का मलबा। संवाद
अमेठी सिटी। जिले में बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। सिंहपुर के मैंझार गांव में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मलबे में दबकर माैत हो गई। वहीं, तेज आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए और करीब 30 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन





उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार देर शाम से आसमान में बादल छाने लगे। रात करीब डेढ़ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला तो तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई, जो बृहस्पतिवार भोर तक होती रही। इस दौरान स्कूल, सरकारी कार्यालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर जल भराव हो गया।
विज्ञापन




सिंहपुर के शिवरतनगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह मैंझार गांव की रहने वाली सीतापति (59) की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक महिला के पति शत्रोहन के मुताबिक उनके दो बेटे भारत व अंकित लखनऊ में रहकर मजूदरी करते है। बुधवार रात वह और उनकी पत्नी भोजन कर सो रहे थे। बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की दीवार गीली हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी सीतापति किसी काम से कच्चे मकान के अंदर गई थीं, तभी दीवार गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गईं। शिवरतनगंज एसओ विवेक सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन









बिजली खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था बेपटरी
जगदीशपुर क्षेत्र में आए तेज आंधी व बारिश से वारिसगंज फीडर के अतरौना गांव में पूरे वैष्सन रोड पर खंभा गिरने से आूपर्ति बाधित हो गई। बाजारशुकुल क्षेत्र में हुई बारिश से सीएचसी परिसर में पानी भर गया है। कीचड़ व जल-भराव के कारण एंबुलेंस से आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही जलभराव की समस्या को दूर कराया जाएगा।

शाहगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तिलोई क्षेत्र में आई आंधी और बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। राजाफत्तेपुर में तेज आंधी और बारिश से उपकेंद्र सेमरौता के इन्हौना फीडर के पूरे त्रिवेदी, जयनगरा, रुकुनपुर, गौड़ा, सीतापुर सहित कई गांवों की आपूर्ति बाधित रही। तिलोई के पूरे अमीर सिंह गांव को जाने वाले मार्ग पर लगा हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा इस्लामगंज में हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरने व पोल टूटने से दिक्कत आई है। एक्सईएन सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि लाइन दुरुस्त कराकर जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed