फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The trick, character and face have been exposed: Akhilesh Yadav

चाल, चरित्र व चेहरा हुआ उजागर : अखिलेश यादव

Fri, 16 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The trick, character and face have been exposed: Akhilesh Yadav
पूरे प्रेमशाह में कार्यकर्ताओं का अ​भिवादन स्वीकार करते अखिलेश यादव। -संवाद
जगदीशपुर/मुसाफिरखाना/कमरौली (अमेठी)। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर जगदीशपुर के चांदगढ़ गांव पहुंचे। वह जहूर अहमद के यहां पूर्व में संपन्न हुए शादी समारोह के बाद शुभकामना संदेश देने आए थे। मीडिया से मुखातिब होते हुए ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के मामले में वह भाजपा पर जमकर हमलावर दिखे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। आज जो लोग सोशल मीडिया पर हैं, वे मुझसे बेहतर इस चीज को समझते हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज होना, ...और वह इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि पहले भी देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्यक्रम को रोका गया था।
विज्ञापन


कहा कि उस समय इनके खिलाफ भाजपा सरकार ने यदि कार्रवाई की होती तो आज देश का नाम रोशन करने वाली बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने की हिम्मत न पड़ती। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर उन्होंने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए, सीजफायर का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल पूछने पर अखिलेश सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। कहा कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। इसके बाद उनका काफिला रामरायपुर गांव पहुंचा जहां सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के पुत्र के विवाह के पश्चात वर-बधू को आशीर्वाद दिया। सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed