फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The team started investigation by recording the statement

Amethi News: बयान दर्ज करने के साथ टीम ने शुरू की जांच

Mon, 09 Sep 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The team started investigation by recording the statement
अमेठी सिटी। मुशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान हुई बच्चे की मौत के मामले में टीम ने रविवार से जांच शुरू कर दी। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों का बयान लेते हुए उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की गति बढ़ेगी।
विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव मड़ौली निवासी फूलचंद्र के दो वर्षीय पुत्र अयांश की संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामी प्रदर्शन किया था। चिकित्सकों की टीम को जांच के लिए लगाया गया था, लेकिन टीम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा। टीम जांच कर रही है। आवश्यक होने पर टीम में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed