फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The student who went to take bath in the tank drowned

Amethi News: टैंक में नहाने गया छात्र डूबा

Fri, 29 Mar 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The student who went to take bath in the tank drowned
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में एक निजी दूध डेयरी के कलेक्शन सेंटर पर बने टैंक में नहाते समय दसवीं का छात्र डूब गया। उसे सीएचसी जगदीशपुर ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी वरूण कुमार (18) पुत्र सुनील कुमार दसवीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार को किसी काम से क्षेत्र के रानीगंज स्थित एक निजी दूध डेयरी के कलेक्शन सेंटर पर गया था। टैंक में नहाने के दौरान वह डूब गया। उधर से जब कर्मचारी गुजरे तो वरूण को पानी में पड़ा देखा। उसे जिंदा समझ कर लोग सीएचसी जगदीशपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि पहले वरूण यहां काम भी करता था। मृतक के पिता काम के सिलसिले में बाहर हैं। घर में उसकी मां कंचन, भाई अरूण व अनिरुद्ध हैं। वरूण की मौत से घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed