फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The spirit of patriotism was awakened by the Tiranga Yatra

Amethi News: तिरंगा यात्रा से जगाया देशभक्ति का जज्बा

Thu, 14 Aug 2025 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was awakened by the Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा निकालतीं छात्राएं। - फोटो : तिरंगा यात्रा निकालतीं छात्राएं।
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिससे लोगों में देशभक्ति का जज्बा जागृत हुआ। पैदल और बाइक रैली के माध्यम से ग्रामीण, युवा और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा झंडा लिए रैली में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी और वीर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

बाजार शुकुल के पांडेय चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाहगढ़ में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की बाइक रैली में पीआरडी जवानों और मंगल दल ने भाग लिया। ब्लॉक परिसर से जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भादर के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र जीसी में डीआईजी मदन कुमार के नेतृत्व में साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कमांडेंट मनीष कुमार मीणा, उप कमांडेंट बीएल वर्मा, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, सीएसएम शैलेंद्र कुमार समेत डेढ़ सौ जवान शामिल हुए।
विज्ञापन

जामों के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा में तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता बीईओ शोभनाथ यादव ने की। अमेठी के राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट में शिक्षक और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जगदीशपुर में संजय गांधी पॉलिटेक्निक में छात्रों ने रैली में भाग लिया। मुसाफिरखाना में एडीओ कोऑपरेटिव शिवकुमार ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंहपुर में भारतीय किसान यूनियन की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शमीमा खान और सरफराज प्रधान के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया। उधर, शाहगढ़ और फुरसतगंज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 22 हजार तिरंगा झंडा तैयार कर बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed