फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The spark of the electric wire mixed the farmers' earnings in the ashes

तारों की चिंगारी ने राख में मिलाई किसानों की कमाई

Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The spark of the electric wire mixed the farmers' earnings in the ashes
27 : संग्रामपुर : जरौटा गांव स्थित सीवान में लगी आग बुझाता फायर कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी का महीना शुरू होते ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं हर रोज हो रही हैं। सोमवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटना हुईं। संग्रामपुर के बदई का पुरवा मजरे जरौटा की खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 15 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

शाहगढ़ के टंडवा उज्जैनी व गरथोलिया गांव की खेत में आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तीसरी घटना भादर ब्लॉक क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे नेवढ़िया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग चार घरों को अपनी आगोश में ले लिया। इस दौरान तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से 15 बीघे गेहूं की फसल राख
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के जरौटा के बरई का पुरवा गांव के पीछे खेत से गुजर रहे एलटी लाईन के तार से चिंगारी गिर जाने के कारण सोमवार को आग लग गई। करीब बीस किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के जरौटा ग्राम पंचायत के बरई का पुरवा की सीवान में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में चिंगारी गिरने से आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
इस बीच चल रही तेज हवा के चलते आग खेतों में बढ़ती गई। आग बढ़ती देख आसपास के राजापुर अमेरुआ, जरौटा, बेलहरी, कटरा, नया का पुरवा, ईश्वरपुर, पठान का पुरवा व कसारा समेत एक दर्जन गांव के बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। देर से आने को लेकर ग्रामीणों व फायर कर्मियों में नोंकझोक भी हुई।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गया प्रसाद, अयोध्या, राम शिरोमणि, सत्य नारायण, जोरथू, जमाल खां, एजाज खां व अकबाल खां आदि किसानों की करीब 15 बीघे गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो चुकी थी। फायर कर्मी तब पहुंचे जब ग्रामीण आग बुझा चुके थे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्र ने जली फसलों का निरीक्षण कर लेखपाल को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा।
चार घरों में लगी आग से तीन बकरियों की मौत
भादर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के गांव लाल मिश्र का पुरवा मजरे नेवढ़िया गांव में सोमवार को लगी आग में चार घर तबाह हो गए। अग्निकांड में तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सबसे पहले गांव निवासी राजकुमार के घर में आग लगी। आग की लपटें देख परिवार वाले शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे। शोर सुनकर जब तक लोग दौड़े तब तक चल रही तेज हवा के बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
आग में राज कुमार की पूरी गृहस्थी राख हो गई वहीं तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग बढ़ी तो पड़ोसी देवलाल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देवलाल का घर पूरी तरह से जल गया। घर में रखी सारी गृहस्थी के अलावा मई माह में होने वाली बेटी की शादी के लिए रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
इसके बाद आग दूसरे पड़ोसी बद्री प्रसाद और राजेंद्र के घर को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों का घर पूरी तरह से जल गया। घर में रखे गेहूं, चावल, बिस्तर व कपड़े समेत पूरी गृहस्थी राख हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व तहसीलदार बृजभूषण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने प्रधान व कोटेदार को तत्काल पीड़ितों को राशन व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच बीघा फसल जली
शाहगढ़ (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के टंडवा उज्जैनी गांव की सीवान में रविवार देर शाम तो सोमवार को गरथोलिया गांव के खेत में आग लग गई। आग की लपटें देख किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक टंड़वा में करीब दो बीघा तो गरथोलिया में तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव टंडवा मजरे उज्जैनी के खेतों में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की उठती तेज लपटों को देखकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गांव निवासी किसान चंद्रिका पांडेय, सुरेश तिवारी, चंद्रावती की करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट के माध्यम से आग पर काबू पाया।

समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई किसानों की फसल जलकर नष्ट हो जाती। सोमवार दोपहर शाहगढ़ क्षेत्र के गरथोलिया गांव के खेत में भी आग लग गई। देखते ही आग ने यहां भी विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों की मानें तो बार-बार फोन करने के बावजूद फायर कर्मी मौके तक नहीं पहुंचे।

28 : भादर : नवेडिया गांव में आग से जले मकान । -संवाद

28 : भादर : नवेडिया गांव में आग से जले मकान । -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed