फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Shyam Sagra Dham approach road will definitely be constructed.

Amethi News: पक्का बनेगा श्याम सगरा धाम संपर्क मार्ग

Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Shyam Sagra Dham approach road will definitely be constructed.
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित कसरावां नहर पुल से श्याम सगरा धाम संपर्क मार्ग। -संवाद  
शाहगढ़। कसरावां नहर पुल से श्याम सगरा धाम तक जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। पक्का मार्ग बनने से श्याम सगरा धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उसमापुर, पनियार, उसरापुर और दिनऊ का पुरवा समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। इसी मार्ग से लोग बाजार, अस्पताल, ब्लॉक मुख्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते-जाते हैं। बरसात में मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्मियों में उड़ने वाली धूल लोगों की परेशानी बढ़ा देती है।
विज्ञापन



ग्रामीण मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बरसात में मार्ग दलदल जैसा हो जाता है, जिससे पैदल चलना और वाहन निकालना कठिन हो जाता है। गर्मी में धूल के कारण भी राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। आशा सहयोगिता संस्था के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि सड़क बनने से श्रद्धालुओं और क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संपर्क मार्ग के डामरीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed