फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The seekers took the resolution of building the era

Amethi News: साधकों ने लिया युग निर्माण का संकल्प

Wed, 20 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The seekers took the resolution of building the era
अमेठी गायत्री श​क्तिपीठ में अनुष्ठान पूर्ण होने पर ​आहुति डालते साधक।-संवााद
अमेठी। गायत्री परिवार के साधकों का 40 दिवसीय जप अनुष्ठान मंगलवार को युग निर्माण के संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ में यह अनुष्ठान बीते गुरु पूर्णिमा पर्व से आरंभ हुआ था। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ की गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि लौकिक, पारलौकिक, भौतिक और आत्मिक कल्याण के लिए उत्कृष्ट भावनाओं की अभिवृद्धि आवश्यक है। व्यक्तिगत स्वार्थ को सामूहिक स्वार्थ के लिए उत्सर्ग करना ही सच्चा परमार्थ और देशभक्ति है। यही मार्ग व्यक्ति को महान बनाता है और समाज का नाम रोशन करता है। इस अवसर पर साधकों ने युग निर्माण के 18 सत संकल्पों को आत्मसात करने का प्रण लिया।
विज्ञापन



20 सितंबर को सामूहिक अखंड जप और 21 सितंबर को प्रत्येक साधक ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया। पूर्णाहुति में डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, अशोक कुमार बरनवाल, रामबहादुर पांडेय, राणाप्रताप सिंह, अतुल गिरी, अशोक कुमार शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अनिल वैश्य, सरिता सिंह, गायत्री सिंह, प्रीति सिंह, श्वेता सिंह, सुमन सैनी, निर्मला तिवारी, शरद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed