फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The scorching sun is increasing the temperature, people are looking at the sky

Amethi News: तेज धूप बढ़ा रही तापमान, लोग निहार रहे आसमान

Wed, 09 Jul 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun is increasing the temperature, people are looking at the sky
अमेठी सिटी। सावन में फुहारों की उम्मीद लगाए बैठे लोग धूप और उमस की मार से परेशान हैं। बारिश नहीं होने और अधिकांश नहरों में पानी न छोड़े जाने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। नतीजा ये कि फसल भी सूख रही है। आसमान की तरफ निहार रहे किसान मजबूरी में निजी संसाधनों से खेत सींच रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ अलग से बढ़ रहा है।
विज्ञापन



तिलोई, गौरीगंज, भादर और मुसाफिरखाना क्षेत्र में अधिकांश नहरें सूखी हैं। रोजाना छह से आठ घंटे बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। डीजल के महंगे दाम और मजदूरी की लागत ने खेती करना भारी पड़ रहा है। किसान निजी या किराये के नलकूपों से सिंचाई करा रहे हैं, जिससे एक बीघे में ही सैकड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन



इधर, तेज धूप के चलते बाजारों में भी गर्मी के चलते चहल-पहल कम हो गई है। इससे व्यापार पर भी खासा असर पड़ रहा है। सुबह से लेकर दोपहर तक दुकानदार सन्नाटे में बैठे रहते हैं। शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट ने आम लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी है। स्कूली बच्चे भरी दोपहरी में जब घर लौटते हैं तो थकान से बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत सूखे, किसान चिंतित
भादर के किसान राम केवल ने बताया कि एक बीघा खेत में सिंचाई के लिए 800 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। नहरों में पानी नहीं है। बिजली की आंख मिचौली के चलते डीजल इंजन का ही सहारा लेना पड़ रहा है। समय से रोपाई नहीं हुई तो पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा।



बिजली कटौती बनी नई मुसीबत
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बार-बार कट रही है। किसान धर्मराज सिंह का कहना है कि जिनके पास डीजल इंजन नहीं है, उनके खेतों में रोपाई रुक गई है। शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ता बिजली की ट्रिपिंग और लंबे कटौती के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed