फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The ruling party praised the budget while the opposition called it a deception.

Amethi News: सत्ता पक्ष ने बजट को सराहा तो विपक्ष ने बताया छलावा

Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The ruling party praised the budget while the opposition called it a deception.
अमेठी सिटी। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से बृहस्पतिवार को बजट पेश किया गया। बजट को लेकर बाजार व चौराहों पर लोग चर्चा करते नजर आए। इनमें से अधिकतर लोगों की भावनाओं के अनुरूप आम बजट नहीं रहा। कुछ लोग बजट को लेकर सरकार को कोसते नजर आए तो कुछ ने बजट को उत्तम बजट बताया है। बजट पर जिले के सभी वर्ग के लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सुनने को मिली। किसी ने बजट की सराहना की तो किसी ने उपेक्षित बताया।
विज्ञापन







बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह प्रदेश को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। पेश किए गए बजट से कुछ निराशा भी मिली है। उम्मीद थी कि नया जिला होने से अमेठी को भी कुछ बड़ा मिलेगा, लेकिन कुछ मिला नहीं। अमेठी को लेकर भी वित्त मंत्री को कुछ बड़ा एलान करना चाहिए था जिससे कि युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो सके। यहां कल कारखानों की स्थापना हो और अमेठी एक औद्योगिक जिला के रूप में विकसित हो सके।
विज्ञापन









कल्याणकारी है बजट

सरकार की ओर से पेश बजट कल्याणकारी है। प्रदेश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट आया है। कर्मचारी, किसान, युवा, बेरोजगार सभी के लिए बजट में प्रावधान है। यह लोक कल्याणकारी बजट प्रदेश की प्रगति में सहायक होगा। सभी वर्गों काे ध्यान में रखते हुए शानदार बजट पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा










जनता को किया गया है गुमराह

सरकार का यह बजट प्रदेश की जनता के हित में नहीं है। नौजवान, किसान, व्यापारी, महिला का नहीं है। प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार ही व्याप्त है। बजट में लोगों को गुमराह किया गया है। आम जनता व नौजवान को सिर्फ बहकाने का कार्य किया गया है।

-राम उदित यादव, जिलाध्यक्ष, सपा








बजट में गरीबों का नहीं रखा ध्यान
वित्त मंत्री की ओर से पेश बजट में प्रदेश के गरीबों, बेरोजगारों आदि का ध्यान नहीं रखा गया है। छुट्टा गोवंशों से किसान परेशान हैं। बजट में आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर दिया गया है। किसानों, महिलाओं के नाम पर कुछ विशेष नहीं है।

- दिलीप कुमार, जिलाध्यक्ष, बसपा







सिर्फ लुभावने सपने दिखाए गए
पेश बजट में जिले के लिए कुछ नहीं किया गया। बजट में सिर्फ लुभावने सपने दिखाए गए हैं। महिला, युवा, मजदूर सहित अन्य क्षेत्र में भी ध्यान देने की अति आवश्यकता है।

- हरिशंकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी










भाजपा का है यह बजट

वित्त मंत्री की ओर से पेश बजट सिर्फ भाजपा का है। आम जनता के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। बजट से किसान, युवा, मजदूरों व अन्य को निराशा मिलेगी। भाजपा आम जनता की नहीं सिर्फ उद्योग पतियों को देखकर बजट लाती है।

-प्रदीप सिंघल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed