{"_id":"68eaa81b1f830f12df0385b7","slug":"the-roads-are-so-bad-that-it-is-difficult-to-walk-amethi-news-c-96-1-ame1002-150179-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़कें इतनी बदहाल कि चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़कें इतनी बदहाल कि चलना दूभर
Sun, 12 Oct 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज–अठेहा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षतिग्र्रस्त सड़क। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले की सड़कें अब विकास नहीं, लापरवाही की मिसाल बन चुकी हैं। निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग से ये सड़कें बनते ही उखड़ गईं। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों ने राहगीरों का सफर मुश्किल कर दिया है। बारिश के बाद इन सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। गड्ढों में भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच रोजाना लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों की स्थिति सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिनका अब अस्तित्व ही मिट चुका है। आवागमन में स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
खतरा बना गहरा गड्ढा
गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर बना गहरा गड्ढा लोगों के लिए खतरा बन चुका है। बरसात में इसमें पानी भर जाने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील नगरवा संपर्क मार्ग
गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र के नगरवा वार्ड से गुजरने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर है। यह सड़क टांडा-बांदा राजमार्ग को अमेठी-गौरीगंज मार्ग से जोड़ती है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ी हुई हैं और बारिश का पानी जमा है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है।
जीजीआईसी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त
नगर पालिका के वार्ड संख्या एक से होकर गुजरने वाला जीजीआईसी-चौक बाजार संपर्क मार्ग लगभग दो किलोमीटर लंबा है, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे और दलदल के कारण लोग इस रास्ते से कम ही निकलते हैं।
माधवपुर मार्ग पर भरा पानी
गौरीगंज नगर पालिका के वार्ड संख्या चार को माधवपुर गांव से जोड़ने वाला मार्ग लगातार जलभराव से प्रभावित है। यह सड़क जगदीशपुर रोड को चौक बाजार से जोड़ती है और बाईपास के रूप में इस्तेमाल होती है। लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों की भरमार है।