फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The real power lies in devotion to God

Amethi News: भगवान की भक्ति में ही असली शक्ति निहित

Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The real power lies in devotion to God
जामों के लालपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक। 
जामों (अमेठी)। भगवान की भक्ति में ही असली शक्ति निहित है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित ही नहीं संस्कारयुक्त बनाने की जरूरत है। संस्कारित बच्चे भविष्य में समाज में नाम रोशन करने के साथ हमेशा उन्नति की तरफ अग्रसर रहते हैं।
विज्ञापन



ये बातें क्षेत्र के लालपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को प्रवाचक आचार्य शान्तनु ने कहीं। उन्होंने बताया कि मनुष्य को हमेशा गृह कार्य से छुट्टी पाने पर सत्संग करना चाहिए, जिससे मानव की दशा एवं दिशा में परिवर्तन आ जाता है। सत्संग ऐसा उपाय है कि बड़े से बड़े पापी के मन में भगवान के प्रति विश्वास हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि हरि कीर्तन और भजन में मन लगाने से मनुष्य निश्चित रूप से जीवन और मृत्यु से मुक्त हो जाता है। ईश्वर की भक्ति ही मनुष्य के लिए बहुत बड़ी शक्ति होती है। मनुष्य को हमेशा सत्कर्म करना चाहिए, जिससे मनुष्य का जीवन सुखमय होकर विकास की ओर अग्रसर रहने के साथ इस योनि में सफलती मिल जाएगी। मृत्यु लोक में जीवन-मरण का चक्र हमेशा चलता रहेगा। इससे मनुष्य को कभी परेशान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि दुनिया भर में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ माना गया है। इसमें बताया गया है कि धर्म ही सत्य है, मनुष्य को हमेशा भगवान को याद करते हुए अपना कर्म करना चाहिए। पाप करने वाला व्यक्ति सच्चे मन से ईश्वर को याद करते हुए प्रायश्चित कर लेता है तो उसका किया गया पाप भी खत्म हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान उमानाथ सिंह, विजय विक्रम सिंह, यादुवेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed