फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The presentation of Kathak and Bharatnatyam won the hearts of the audience.

Amethi News: कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल

Sat, 07 Sep 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The presentation of Kathak and Bharatnatyam won the hearts of the audience.
जामो (अमेठी)। कथक सम्राट पद्मविभूषण स्व. पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय भव्य कथक महोत्सव का शुक्रवार की देररात समापन हो गया। कथक नृत्य, भरतनाट्यम की बेहतरीन प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन


कथक महोत्सव में मुख्य अतिथि डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह पहुंचे। अफसरों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन अचलपुर पूरे राघव पंडित गांव के कालिका बिंदादीन पारंपरिक कथक नटवरी लोकनृत्य कला केंद्र के तहत हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना संस्था की दिव्या तिवारी, आयुषी श्रीवास्तव, दृष्टि सिंह प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए अंतर्राष्ट्रीय कथक कलाकार कृष्णदत्त महाराज तराना सहित शिव स्तुति ‘आंगिकम भुवनमयस्य वचिकम’ पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए कथक कलाकार अभय महाराज ने कथक में कृष्ण वंदना पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से आईं भरतनाट्यम नृत्यांगना एंजेला गौड़ ने शिव स्तुति प्रभुम प्राणनाथम, विभुम विश्वनाथम गीत पर प्रस्तुत किया। अयोध्या के विनीत तिवारी की गजल ने वाहवाही लूटी। डीएम ने कहा कि आप सभी हमारी भारतीय संस्कृति सभ्यता को संजोए हुए हैं। विशिष्ठ अतिथि एसपी अनूप सिंह ने शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम संयोजक संस्था अध्यक्ष पंडित अशोक त्रिपाठी महाराज व त्रिपुरारी महाराज सहित सभी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन विपिन देहाती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed