{"_id":"68bf27e5990eb3a9b309e867","slug":"the-prescription-was-made-in-half-an-hour-treatment-was-done-after-two-hours-amethi-news-c-96-1-ame1008-148058-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधे घंटे में बना परचा, दो घंटे बाद हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधे घंटे में बना परचा, दो घंटे बाद हुआ इलाज
Tue, 09 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
अमेठी सिटी। ओपीडी-पैथोलॉजी हो या परचा काउंटर, जिला अस्पताल में सोमवार सुबह हर जगह लंबी लाइन लगी दिखी। हालत ये रही कि यहां परचा बनवाने में आधा घंटा लगा और इलाज हो सका दो घंटे के इंतजार के बाद। ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 1500 रही।
बारिश व उमस के बीच लोगों में बीमारियां बढ़ी हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। अमेठी से आए मरीज वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि परचा कटवाने में करीब एक घंटे का समय लगा। डॉ. शुभम पांडेय को दिखाना था लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण दो घंटे बाद नंबर आया है।
शशिकला ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाना था, परचा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने में आधे घंटे से ज्यादा समय लगा। तीमारदार गुड़िया ने बताया कि उनके एक वर्षीय बेटा बुखार-जुकाम से पीड़ित है। सुबह नौ बजे से अस्पताल आ गई थीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक के यहां परचा जमा किया है। तीन घंटे हो गए, अभी नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
वहीं ओपीडी में बुखार, खांसी, पेट दर्द व सीने के दर्द से पीड़ित मरीज ज्यादा आए। इसके अलावा सभी 13 सीएचसी व पीएचसी पर मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सभी मरीजों की जांच के साथ उनका इलाज हुआ। सोमवार को 1518 नए मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण कराया। बुखार से पीड़ित 815 मरीज में से 245 की जांच हुई।