{"_id":"6a2c5f60f516b4356501fae1","slug":"the-power-supply-kept-cutting-out-repeatedly-amethi-news-c-96-1-ame1022-168039-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली ने बार-बार दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली ने बार-बार दिया झटका
Sat, 13 Jun 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बिजली कटौती हुई। कई उपकेंद्रों पर आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ बिजली पर आधारित कारोबार करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
गौरीगंज उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात करीब 8:40 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी कई बार ट्रिपिंग होती रही। मुसाफिरखाना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम सात बजे बिजली गुल हो गई, जो करीब तीन घंटे बाद बहाल हुई। शुक्रवार सुबह भी कई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। शाहगढ़ क्षेत्र के पनियार पावर हाउस, करपिया और मऊ उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में सात से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित आपूर्ति की शिकायतें मिलीं।
गौरीगंज के फोटोस्टेट दुकान संचालक मनोज कुमार ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से काम प्रभावित हो रहा है। कंप्यूटर सेंटर संचालक अरविंद वर्मा ने कहा कि बिजली न रहने से ऑनलाइन कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार बिजली कटौती की गई। तकनीकी खराबियों को दूर कर आपूर्ति सामान्य रखने का प्रयास किया गया।