फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The porter did not get up after lying on the bench, fearing death due to cold.

Amethi News: भोर तक तापा अलाव, बेंच पर लेटने के बाद नहीं उठा पल्लेदार, ठंड से मौत होने की आशंका

Thu, 18 Dec 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The porter did not get up after lying on the bench, fearing death due to cold.
मुंशीगंज। पीपरपुर रामापुर गांव निवासी पल्लेदार अमर बहादुर उर्फ अमरू (42) की बुधवार सुबह कोरारी लच्छन शाह गांव में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बेंच पर पड़ा मिला। शरीर पर लोअर और टीशर्ट के अलावा जूट के बाेरे का स्वेटर मिला। अमर ने सुबह 4:30 बजे तक अलाव तापा था, उसके बाद बेंच पर लेट गए थे। उनकी रात भर की गतिविधि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

कोरारी लच्छन शाह गांव के मनोज सिंह अनुसार, अमरू पनियार पावर हाउस चौराहे पर पल्लेदारी का काम करते थे। रात करीब नौ बजे वह गांव के मुख्य मार्ग पर चौराहे के पास पैदल आए थे। वह ठंड से कांप रहे थे। ग्रामीणों ने अलाव जलाया ताकि उनकी ठंड दूर की जा सके। जब समय ज्यादा होने लगा तो उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। कोरारी लच्छन शाह से अमरू का गांव करीब दो किलोमीटर दूर है। हालांकि, अमरू अलाव के पास अकेले ही बैठे रहे। सुबह उनका शव बेंच पर पड़ा मिला। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा कि अमरू सुबह 4:30 बजे तक अलाव तापते रहे, फिर बेंच पर लेट गए। उनकी मौत की सूचना पर भाई जंग बहादुर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मुंशीगंज शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ठंड से मौत होने की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

गरीबी के कारण नहीं हुई दोनों भाइयों की शादी
अमरू के परिवार में उसकी मां फूलकली और भाई जंग बहादुर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इसी के चलते दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई। अमरू की मौत से मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed