फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The population of five thousand yearned for water due to motor blowing

Amethi News: मोटर फुंकने से पांच हजार की आबादी पानी को तरसी

Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The population of five thousand yearned for water due to motor blowing
गौरीगंज(अमेठी)। शहर के बरनाटीकर वार्ड में पानी की टंकी का मोटर फुंक गया है। तीन वार्डों की पेयजल आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग का कोई भी कर्मचारी यहां के लोगों की सुधि लेने नहीं पहुंचा है। बरनाटीकर वार्ड में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। बरनाटीकर वार्ड चार, सात व 11 में रह रहे करीब पांच हजार की आबादी को पानी की सप्लाई दी जाती है। मंगलवार को पानी की टंकी का मोटर फुंक गया। नागरिकों ने अधिकारियों को शिकायत भेजी लेकिन, पांच दिन हो चुके, इसकी
विज्ञापन


फोन ही नहीं उठा रहे अधिकारी

- राजेश सिंह मुन्ना ने बताया कि पांच दिन से पानी के टंकी की मोटर फुंक गई है। विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई। कई बार फोन भी किया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूर से लाना पड़ता है पानी

धीरज ने बताया कि यहां खारा पानी होने के चलते पीने व खाना बनाने के लिए दूर स्थानों से पानी लाना पड़ता है। विभाग की लापरवाही से आए दिन कोई न कोई खामी बनी रहती है। जिससे पानी का संकट बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो रही सुनवाई

लाल बाबू ने बताया कि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शिकायतों के बाद भी हम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जिससे आए दिन पानी की किल्लत बनी रहती है। हम लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है।
--------
नहीं हो रहा सुधार

अनिल सिंह पप्पू हम लोग शहर के निवासी भले ही हो गए हैं। व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की ही है। पांच दिन से पानी की टंकी से सप्लाई बंद है।



------------
इनसेट
लिखा जा रहा पत्र

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह का कहना है कि यह मामला जानकारी में है। अभी तक पानी की टंकी हैंडओवर नहीं है। इससे समस्या आ रही है। इसको लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।


जल निगम सुल्तानपुर के सहायक अभियंता प्रेमनाथ ने बताया कि मोटर खराब होने की जानकारी मिली है। मोटर को ठीक कराया जा रहा है। सोमवार को लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed