फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The pond located at Mawaiya Rahmatgarh will be beautified with Rs 22.78 lakhs.

Amethi News: 22.78 लाख से मवैया रहमतगढ़ स्थित तालाब का होगा सुंदरीकरण

Tue, 10 Dec 2024 12:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
The pond located at Mawaiya Rahmatgarh will be beautified with Rs 22.78 lakhs.
बाजारशुकुल के मवैया रहमतगढ़ गांव ​स्थित जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित तालाब ।
अमेठी सिटी। जिला पंचायत की ओर से जलसरंक्षण संग तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए 22.78 लाख रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जल संचयन के मद्देनजर तालाबों को संरक्षित करने का बीड़ा जिला पंचायत ने उठाया है। योजना के तहत बाजारशुकुल ब्लॉक क्षेत्र के मवैया रहमतगढ़ गांव स्थित विद्युत केंद्र स्थित निष्प्रयोज्य पड़े तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। तालाब को गहरा करते हुए जल संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उपेक्षित पड़े तालाब का सुंदरीकरण करने के लिए गत दिनों जिला पंचायत ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद 22.87 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन ने 15वें वित्त आयोग के अनटाइड फंड से काम कराने की मंजूरी दे दी है। इसको लेकर जिला पंचायत ने तालाब के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन माह में सगरा की खोदाई करते हुए जलसंरक्षण प्रबंध के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों काे मिलेगी सुविधा
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि जलसंरक्षण के लिए तालाब का गहरीकरण करते हुए जीर्णोद्धार किया जाएगा। तालाब के जीर्णोद्धार होने के साथ जलसंरक्षण की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed