फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The negligence of the board came to the fore in the case of failure of seven children

Amethi News: सात बच्चों के फेल होने के मामले में सामने आई बोर्ड की लापरवाही

Thu, 27 Apr 2023 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The negligence of the board came to the fore in the case of failure of seven children
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी के शिव प्रताप इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक गलत चढ़ने की वजह से फेल होने वाले सात विद्यार्थियों के मामले में यूपी बोर्ड की लापरवाही सामने आई है।बुधवार को डीआईओएस ने यूपी बोर्ड को पत्र भेज संशोधित रिजल्ट जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के अमेठी के शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज ने अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का परिणाम खंगाला तो सात मेधावी छात्र फेल मिले।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन सभी के अंकपत्र निकाले गए तो पता चला कि उन्हें सभी छह विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में तीन-तीन अंक मिले हैं। यह स्थिति तब रही जब इन बच्चों को लिखित परीक्षा में 92.3 प्रतिशत तक नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नवल किशोर ने आंतरिक मूल्यांकन के प्रपत्र निकलवाए तो पाया कि फेल होने वाले सातों विद्यार्थियों को सभी छह विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में 30 में 30 नंबर (छह विषय में 180 में 180) दिए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के सभी साक्ष्य एकत्र करने के बाद विद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी डीआईओएस ओपी मिश्र को दी।
डीआईओएस ने बताया कि सभी साक्ष्य के साथ एक पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजकर बच्चों का परीक्षाफल दुरुस्त कर संशोधित अंकपत्र जारी करने का अनुरोध किया है। बताया कि अधिकतम 15 दिन में बच्चों का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा।

पास होते तो टॉपर लिस्ट में होते उवैश
यदि बोर्ड की गलती से सातों बच्चे फेल नहीं होते तो इनमें शामिल उर्वेश रजा जिले की टॉप-10 सूची में नौवें स्थान पर होते। प्रधानाचार्य ने कहा कि बोर्ड की इस गलती से बच्चों की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।


विद्यार्थी का नाम - लिखित परीक्षा में मिले अंक-प्रयोगात्मक में मिले अंक-पूरे अंक मिलने पर प्रतिशत उवैश रजा - 388 - 18 - 94.67
भावना वर्मा - 384 - 18 - 94 श्रेया सिंह - 382 - 18 - 93.67

अनंत दीप - 368 - 18 - 91.33 अर्चिता शुक्ला - 295 - 18 - 79.17
हर्ष कुमार - 282 - 18 - 77
सर्वेश कुमार - 245 - 18 - 70.83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed