फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The MP listened to the problems of the common people by organizing a meeting

Amethi News: सांसद ने चौपाल लगाकर सुनी आमजन की समस्या

Sun, 05 Jan 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The MP listened to the problems of the common people by organizing a meeting
 गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अमेठी सांसद किशोरी लाल श
अमेठी सिटी। संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद ने कार्यालय व कई गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों को कंबल वितरित किया और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसान सम्मान न्याय यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शनिवार सुबह गौरीगंज स्थित कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय में जनता से मुलाकात उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रयागराज मंडल के पर्यवेक्षक दीपक शर्मा संग किसान सम्मान न्याय यात्रा की तैयारी की रूपरेखा की समीक्षा की। किसानों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। देर शाम गौरीगंज के राजगढ़ स्थित वृद्धाश्रम पहुंच सांसद ने बुजुर्गों को कंबल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की है और यह परंपरा आज भी कायम है। उन्होंने बताया कि जो कंबल वितरित किए गए हैं, वे गांधी परिवार की ओर से भेजे गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रवक्ता अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अहुरी व कमई में लगाई चौपाल
तिलोई(अमेठी)। अमेठी सासंद किशोरी लाल शर्मा तिलोई विकास खंड के ग्राम पंचायत अहुरी और कमई विराज गांव में चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए। सांसद ने उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल और बिजली आदि की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि कोशिश रहेगी कि इन पांच सालों में समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए। कहा कि अमेठी क्षेत्र गांधी परिवार की विरासत है, वह ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर आंच आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सरदार पटेल विद्यालय अहुरी और राजीव गांधी स्मारक विद्यालय कमई विराज में आमजनों से मिल कर उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, परमानंद मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, सुनीता सिंह, दीपक चौरसिया, श्रीपाल, सुंदरलाल जायसवाल, काशी प्रसाद पासी, सूर्य मणि ओझा और राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed