फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The motor of the tank blew, five thousand people yearned for water

Amethi News: टंकी की मोटर फुंकी, पानी को तरसे पांच हजार लोग

Sun, 15 Oct 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The motor of the tank blew, five thousand people yearned for water
पानी की टंकी
अमेठी। गौरीगंज नगर पालिका परिषद के बरनाटीकर वार्ड में शनिवार को पानी की टंकी का मोटर फुंकने से तीन वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब पांच हजार लोग पेयजल के संकट से परेशान रहे। स्थानीय नागरिकों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बरनाटीकर वार्ड में खारा पानी होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पहले लोग बड़े-बड़े केन व बाल्टियों में पानी भरकर दूर स्थानों से लाकर उपयोग करते थे। यहां के निवासियों की समस्या को देखते हुए 90 के दशक में तत्कालीन विधायक तेजभान सिंह ने वार्ड में पानी की टंकी का निर्माण कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराई थी। जिससे वार्ड चार, सात व 11 के करीब पांच हजार की आबादी को पानी की सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में पानी की टंकी का मोटर फुंक गया। इससे वार्ड चार, सात व 11 में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे यहां के लोगों को बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत भी की गई। लेकिन, किसी ने कोई सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

बार बार फुंक रही मोटर
इसे विभागीय लापरवाही कहें या फिर वार्ड के निवासियों की किस्मत। बात कुछ भी हो, लेकिन बार बार मोटर फुंकने से वार्ड के लोग खासे परेशान हैं। शिकायत करते करते लोग ऊब चुके हैं। आए दिन मोटर फुंकने से लोग आजिज आ गए हैं। लोगाें ने व्यवस्था में सुधार की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड के लोगों ने बयां किया दर्द

दिक्कत और बढ़ जाएगी
राजेश सिंह मुन्ना ने बताया कि बार-बार मोटर फुंकने से दिक्कत होती है। नवरात्र पर्व शुरू हो गया है। पानी की सप्लाई बाधित होने से दिक्कत और भी बढ़ जाएगी। अधिकारियों से शिकायत की गई, पर कोई सुनने वाला नहीं है।

दूर स्थानों से लाना पड़ता पानी



लाल बाबू ने बताया कि यहां खारा पानी होने से पीने व खाना बनाने के लिए दूर स्थानों से पानी लाना पड़ता है। विभाग की लापरवाही से आए दिन कोई न कोई खामी बनी रहती है। जिससे पानी का संकट बना रहता है।


कोई सुनने वाला नहीं


रवींद्र ने बताया कि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शिकायतों के बाद भी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। शिकायत करने जाओ तो बहाना बताकर वापस कर दिया जाता है। ऐसे में कोई सुनने वाला नहीं है।


पानी की टंकी से आपूर्ति बंद
जितेंद्र चौहान ने बताया कि हम लोग शहर के निवासी भले ही हो गए हैं। व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की ही है। पानी की टंकी से सप्लाई बंद है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


बहाल करवाएंगे सप्लाई

जल निगम सुल्तानपुर अवर अभियंता उपेंद्र यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। मिस्त्री को मोटर बनाने के लिए कहा गया है। जल्द ही मोटर को ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed