फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The miscreants took away the bride's jewelery after kidnapping the car returning from the procession

बरात से लौट रही कार को अगवा कर दुल्हन के जेवर ले उड़े बदमाश

Fri, 03 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the bride's jewelery after kidnapping the car returning from the procession
अमेठी : लूट के दूसरे दिन घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। बेखौफ बदमाशों ने बरात से लौट रहे एक कार चालक को वाहन समेत अगवा कर लिया। रास्ते में चालक की पिटाई कर नीचे उतार कार लेकर फरार हो गए। कार पर विदाई के बाद दुल्हन के जेवरात समेत कई कीमती सामान रखे थे। कोतवाली पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी लेकिन जांच के नाम पर दूसरे दिन तक केस नहीं दर्ज हुआ। घटना को लेकर स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट के बाद शुक्रवार को उच्चाधिकारी हरकत में आए। तब जाकर अमेठी पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी ने एसओजी समेत कई टीमों को मामले के खुलासे में लगाया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के थाना हलियापुर के गांव पिपरी निवासी विमलेंदु भूषण तिवारी के पुत्र आयुष तिवारी की बरात जिला प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव गौहनिया एक दिसंबर को गई थी। गौहनिया गांव से बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बरात की विदाई हुई। विदाई के बाद दुल्हन के वाहन के संग तीन अन्य वाहन साथ चले। सबसे पीछे चल रही ओमनी वैन कार पर दुल्हन के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान की अटैची रखी थी। सामान लदी वैन को गांव निवासी चालक जगजीवन कोरी चला रहा था। अमेठी शहर में ककवा क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चलने से रूट डायवर्ट होने के चलते डायवर्जन मार्ग पर तीन वाहन मुड़ गए लेकिन वैन चालक रास्ता भटक गया। रास्ते में दो लोग मिले और बरात मालिक का रिश्तेदार बताते हुए कार पर चढ़ गए और मुख्य मार्ग पर जाने के बजाए उसे काफी समय तक इधर उधर घुमाते रहे।
विज्ञापन

देर शाम ताला-गोसाईगंज मार्ग के दरखा गांव स्थित सड़क किनारे तालाब के पास उसे मारपीट कर नीचे उतार दिया और वैन लेकर फरार हो गए। इस बीच वहां से आ रहे कुछ लोगों को चालक ने इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मोबाइल के जरिए चालक के माध्यम से गाड़ी व बरात मालिक आयुष के भाई पीयूष तिवारी को दी। सूचना मिलते ही पीयूष तिवारी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ितों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी और थाने पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर दी। हालांकि बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन केस नहीं दर्ज किया। दूसरे दिन शुक्रवार को जब लूट की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तब पुलिस हरकत में आई। अफसरों के हस्तक्षेप पर दूसरे दिन अमेठी पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी ने एसओजी समेत कई टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी में लगा दिया है। अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूटकेश में थे दस लाख के आभूषण
दूल्हा आयुष तिवारी के अनुसार वैन उनके पिता के नाम पर है। वैन पर दुल्हन के कपड़े व जेवरात का सूटकेस जानकारी के अभाव में अन्य मिले सामानों के साथ रख दिया गया था। जब वैन गायब हुई और सामानों की खोजबीन शुरू हुई तब पता चला कि वहां मिले सामानों के साथ दुल्हन के जेवरात, कपड़े व अन्य सामान वैन पर ही थे। दूल्हे के अनुसार करीब 10 लाख से अधिक के जेवरात के साथ अन्य कीमती सामान भी वैन पर थे।
शराब के नशे में था चालक
वैन चालक जगजीवन ने बताया कि वह वापस आते समय शराब पी ली थी। अमेठी आने के बाद वैन पर बैठे बदमाश उसे कई घंटे घुमाने के बाद उन्हें एक स्थान पर मारपीट कर नीचे उतार चले गए थे।
पूरी रात दूल्हा समेत परिवारीजन रहे हलाकान
पीयूष तिवारी के अनुसार जब वैन काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो सभी परेशान हो उठे। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सामान समेत ओमनी वैन लूटे जाने की सूचना मिली तो परिवारीजन व रिश्तेदार मौके पर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरखा पहुंचे। पीड़ित की माने तो वह लोग रात करीब एक बजे रात तक परेशान रहे।
सांसद के ट्वीट के बाद सक्रिय हुई पुलिस
दूल्हा आयुष तिवारी ने पुलिस की शिथिलता देख शुक्रवार सुबह स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमेठी पुलिस को घटना के बारे में ट्वीट किया। आयुष तिवारी के अनुसार सांसद से बात होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर जांच में जुटी।

सक्रिय की गईं टीमें
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ितों को बुलाकर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गई है। चालक से भी पूछताछ की जा रही है। एसओजी व सर्विलांस के साथ कई अन्य टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed