फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The leopard turned out to be scared and not a hunter

Amethi News: शिकारी नहीं बल्कि सहमा हुआ निकला तेंदुआ

Mon, 04 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The leopard turned out to be scared and not a hunter
अमेठी सिटी। बिरईपुर गांव में शनिवार को जिस तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों को डरा दिया था, वह वास्तव में हमला नहीं कर रहा था। बल्कि, वन विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार वह खुद ही डरा और घायल था। तेंदुआ शिकार नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। उसकी आक्रामकता नहीं, बल्कि असहायता अब सामने आई है।
विज्ञापन



वन विभाग की टीम शनिवार दोपहर से ही तेंदुए की खोज में लगी थी। कभी खेत में तो कभी झाड़ियों में दिखाई देकर वह बार-बार ओझल हो जा रहा था। दोपहर बाद जब उसने एक भैंस के बछड़े की ओर झपटा मारा तो आसपास बंधी दो भैंसों ने अचानक रस्सी तोड़ दी और तेंदुए पर टूट पड़ीं। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ खुद पीछे हट रहा था और भीड़ देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भैंसों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि तेंदुए के सिर पर पहले से ही गहरा घाव था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे यह चोट जंगल में किसी अन्य जानवर से संघर्ष या पेड़ से गिरने के कारण लगी हो। विभागीय आकलन के अनुसार वह कमजोरी के चलते न शिकार कर पा रहा था और न तेज भाग पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन संरक्षक समीर कुमार ने बताया कि तेंदुए की हरकतें आक्रामक नहीं थीं, लेकिन आबादी वाले क्षेत्र में उसकी उपस्थिति किसी अनहोनी की आशंका पैदा कर सकती थी। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी होता है।



उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील गांवों के पास विशेष निगरानी, रात्रि गश्त और त्वरित प्रतिक्रिया दल की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। ग्रामीणों का भी कहना है कि तेंदुआ डर कर भाग रहा था। अगर उसकी हालत पहले से ही ठीक होती तो वह सीधे हमले की कोशिश करता, लेकिन इस बार उसकी हरकतों में शिकार की नहीं, बल्कि बचाव की झलक दिख रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed