फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The land of the barn evacuated by bulldozer

Amethi News: बुलडोजर से खाली कराई खलिहान की भूमि

Fri, 02 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The land of the barn evacuated by bulldozer
इन्हौना(अमेठी)। थानाक्षेत्र के अशरफपुर गांव में शुक्रवार को खलिहान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

सरकारी अभिलेख में खलिहान के नाम दर्ज भूमि पर गांव के ही रामकेवल यादव ने लंबे समय से कब्जा कर भवन निर्माण कर रखा था। गांव निवासी रामदेव की शिकायत पर एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए राजस्व टीम को मौके पर भेजकर खलिहान की भूमि पर बने पक्के निर्माण को खाली कराने का निर्देश दिए। कानूनगो समर बहादुर व लेखपाल वेद प्रकाश मिश्रा के साथ पुलिस टीम ने खलिहान की भूमि पर बुलडोजर चलवाकर खाली करवाया। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed