फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The kutcha house collapsed, old man dies

भरभराकर ढहा कच्चा मकान, वृद्धा की मौत

Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The kutcha house collapsed, old man dies
13 : शाहगढ़ : पूरे जगई मजरे नेवादा किश्शुनगढ़ में गिरा कच्चा मकान। -संवाद - फोटो : AMETHI
शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक के गांव पूरे जगई मजरे नेवादा किशुनगढ़ में मंगलवार सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची राजस्व टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे जगई मजरे नेवादा किशुनगढ़ निवासी रामअधार का मकान पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से सीलन की चपेट में था। मंगलवार पूर्वाह्न 11:20 बजे उनका पूरा कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन

जिस समय मकान ढहा उस समय राम आधार की पत्नी शिवकली (60) घर में काम कर रही थीं। अचानक पूरा घर ढह जाने से शिवकली मलबे में दब गईं। परिवारीजनों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाकर शिवकली को बाहर निकाला उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाते ही एसडीएम संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि जन हानि व घर गिरने की रिपोर्ट प्रशासन को दे दी गई है। जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed