{"_id":"6828de36014bd98f910082c7","slug":"the-help-of-the-heads-will-be-taken-for-the-recruitment-of-contract-drivers-amethi-news-c-96-1-ame1002-140624-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संविदा चालकों की भर्ती के लिए प्रधानों की ली जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संविदा चालकों की भर्ती के लिए प्रधानों की ली जाएगी मदद
Sun, 18 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी रोडवेज डिपो में संविदा बस चालकों की कमी को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चालक भर्ती के लिए ब्लॉकवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम प्रधानों की सहायता ली जाएगी।
अमेठी डिपो को 54 चालकों और 61 परिचालकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते 30 से अधिक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए रोडवेज की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो खंड विकास अधिकारियों से संपर्क कर ग्राम प्रधानों के नंबर प्राप्त करेगी और उनसे कुशल चालकों की जानकारी लेकर उन्हें डिपो बुलाया जाएगा।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि डिपो पर चालकों की संख्या बेहद कम है, जिससे बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इसे दूर करने के लिए डिपो स्तर पर संविदा चालकों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर चालकों को चिह्नित किया जाएगा, जहां प्रारंभिक परीक्षण डिपो पर होगा और अंतिम चयन परीक्षण कानपुर में लिया जाएगा।