फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The fog made me feel cold

Amethi News: कोहरे ने कराया ठंड का अहसास

Sat, 16 Nov 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The fog made me feel cold
 गौरीगंज शहर में शुक्रवार सुबह आसमान में छाई कोहरे की धुंध ।-संवाद
अमेठी सिटी। कोहरे के साथ शुक्रवार को सर्दी ने दस्तक दे दी। नवंबर में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी व रात की सर्दी का सिलसिला शुक्रवार को टूटा। सुबह घना कोहरा रहने से सर्दी की दस्तक महसूस हुई। शुक्रवार की सुबह की सैर पर निकले लोग इस सीजन में पहली बार गर्म कपड़े से लैस नजर आए। कोहरे के चलते वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे।
विज्ञापन



हालांकि सुबह नौ बजे तक कोहरा छंटने के बाद मौसम फिर सामान्य हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 89 प्रतिशत तो न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क के बने रहने का अनुमान है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed