फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The focus will be on controlling crimes against women.

Amethi News: महिला अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The focus will be on controlling crimes against women.
अमेठी सिटी। नवागत पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन



तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली जिले के रहने वाले 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सरवणन टी. इससे पहले गाजियाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज और वाराणसी में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि एसपी के रूप में पहली तैनाती हैं। महिला अपराधों की रोकथाम पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही साइबर अपराध के मामलों में भी सख्ती बरती जाएगी। साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवागत एसपी ने कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों को समय पर सुनवाई और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता से संवाद बनाए रखने और शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इसके पूर्व निवर्तमान एसपी अपर्णा रजत कौशिक को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed