फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The family performed the last rites of the dead body after 36 hours.

Amethi News: 36 घंटे बाद परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार

Fri, 21 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The family performed the last rites of the dead body after 36 hours.
जगदीशपुर कस्बे में लगा जाम। -संवाद
भादर (अमेठी)। थाना क्षेत्र पीपरपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी की मौत के मामले में आक्रोशित परिजन 36 घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर देर शाम तक आक्रोशित परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। हालांकि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन







पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी शिवप्रकाश कोरी (45) का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मल्लेपुर गांव स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार शाम दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम अमेठी आशीष सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मनोज मिश्रा ने परिजनों की मांग पर 10 बिस्वा जमीन व आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर न्यायपूर्ण कार्यवाही का भरोसा दिया।
विज्ञापन





इसके बाद परिजनोंं ने शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, घर के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व डीएम, एसपी के आने की मांग करते हुए प्रदर्शन करते रहे। पीपरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा, अजयेंद्र पटेल, संदीप राय सहित एसडीएम व पुलिस उपाधीक्षक अमेठी ने समझाने का प्रयास कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन





हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता कोरी की तहरीर पर भट्ठा मालिक रिंकू तिवारी, भेवईं गांव निवासी संजय यादव, नन्हे यादव, कल्लू सिंह, आदर्श तिवारी, आनंद तिवारी के विरुद्ध हत्या, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसडीएम आशीष सिंह ने परिजनों का मांग पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि शासन की ओर से अनुमन्य सभी प्रकार की मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। बहुत समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।



गांव में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों के आक्रोशित होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पीपरपुर थाने के अलावा रामगंज, संग्रामपुर सहित चार थाने के प्रभारी निरीक्षक के साथ पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जल्द ही टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।







शासन को भेजा जाएगा मांग पत्र
एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मांगपत्र मिला है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। अनुमन्य यथासंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए हैं। गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जगदीशपुर कस्बे में लगा जाम। -संवाद

जगदीशपुर कस्बे में लगा जाम। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed