फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The family agreed on the assurance and performed the last rites of the elderly

Amethi News: आश्वासन पर माने परिजन, किया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The family agreed on the assurance and performed the last rites of the elderly
अमेठी। क्षेत्र के थौरा गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रिक्शा चालक कन्हैया लाल (60) का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर बाद किया गया। परिजन मृतक के बड़े बेटे के चंडीगढ़ से आने और प्रशासनिक सहायता की मांग पर अड़े थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


धवकल का पुरवा थौरा निवासी कन्हैया लाल शनिवार रात अमेठी से रिक्शा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। थौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे अमरजीत की तहरीर पर बाइक सवार दुर्गेश कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


रविवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों ने प्रशासन से भूमिहीन मृतक परिवार को जमीन देने और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार शिव परसन पाल और थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह गांव पहुंचे। बातचीत के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को ग्राम समाज की भूमि दी जाएगी और 10 दिनों के भीतर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए।


चंडीगढ़ से बड़े बेटे संदीप के पहुंचने के बाद सोमवार दोपहर गांव में ही कन्हैया लाल का अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed