{"_id":"5eda69eb8ebc3e908c642431","slug":"the-exercise-to-free-the-containment-zone-begins-amethi-news-lko524611021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन को संक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन को संक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले के तीन अलग-अलग गांव में गुरुवार को एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तीनों गांव कंटेनमेंट की श्रेणी में आ गए थे। मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के तत्काल बाद प्रशासन सामान्य टीमों के माध्यम से संक्रमितों के क्लोज कॉन्टैक्ट खंगालने के साथ सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व गांवों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइजेशन कराने में जुटा है। गांवों में आवागमन प्रतिबंधित करते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी कराई जा रही है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के मऊ, शाहगढ़ के राजापुर व मुसाफिरखाना ब्लॉक के अनभुला रसूलाबाद में एक-एक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित तीनों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील करा दिया था। गांव को संक्रमण मुक्त बनाया जा सके इसके लिए डीएम ने देर रात संबंधित गांवों में अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित किया जा सके इसके लिए दायरे में आने वाले सभी मकानों व सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजेशन करने का काम शुक्रवार सुबह शुरू हुआ।
गांव में लगी सामान्य टीमें जहां शुक्रवार दिन भर संक्रमितों के क्लोज कॉन्टैक्ट खंगालने के साथ लोगों डाटा एकत्र करने में जुटी रहीं वहीं स्वास्थ्य टीमें लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग में। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि गांव में आवागमन सील करने के अलावा ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया है।