फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The excitement of decoration market, lamps, fringes and fireworks

Amethi News: सजा बाजार, दीये, झालर व आतिशबाजी का उत्साह

Mon, 22 Jan 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The excitement of decoration market, lamps, fringes and fireworks
अमेठी सिटी। रामलला के अपने घर में विराजमान होने व प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में बाजार भी रंग गया है। सोमवार को श्री राम लला के प्राण प्रतीष्ठा समारोह को दीपावली की तरह मनाने के लिए दीये, रंगीन झालर व आतिशबाजी का उत्साह लोगों में दिख रहा है। इसके लिए रविवार को दिनभर खरीदारी चलती रही। रामोत्सव को लेकर लंबे समय से लोग तैयारियां कर रहे हैं। रविवार को कार्यालय आदि बंद होने से लोग खरीदारी के लिए निकल पड़े। बिजली के सामानों की दुकानों पर लोग रंगीन झालर खरीदते नजर आए। विशेष दीपावली पर्व के लिए मिट्टी के दीयों की मांग सबसे ज्यादा दिखाई दी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रायबरेली रोड पर मिट्टी के बर्तन बेच रही उर्मिला ने बताया कि दीपावली में कम बिक्री हो सकी थी, ऐसे में बाहर से मंगाया गया माल सब बच गया था, और खराब होने का डर था। रामोत्सव पर दीयों की मांग से तेजी से बिक्री हो रही है। सोमवार तक स्टॉक खत्म होने की संभावना है।
विज्ञापन

मोमबत्ती खरीदने के लिए लोग जनरल स्टोर पर पहुंचे। रूई की बत्ती, घी, तेल, धूप, अगरबत्ती आदि की खरीद में भी तेजी दिखाई दी। मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर लोग प्रसाद के लिए बर्फी, पेड़े, बतासे आदि खरीदने में रुचि दिखाई। पटाखों की मांग भी जिले में दिखाई दी, लोग आतिशबाजों को खोजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता रामचंदर ने बताया कि बाजार में भरपूर उत्साह है। रामोत्सव के लिए लोग खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही झंडा, पट्टी सहित अन्य की खरीदारी तेज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed